सीतापुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को बिसवां विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन बिसवां ब्लॉक प्रमुख शांति यादव के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों एवं समाजवादी विचारधारा में विश्वास जताया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता प्रमोद वर्मा (मास्टर साहब), कय्यूम खान, अफजल कौशर अंसारी, मूलचंद यादव, आरिफ बखरिया, समीक्षा शुक्ला तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद यादव ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में नूर नेता, मुर्तजा अली, अंकित कनौजिया, रवि कनौजिया, अरुणेश मिश्रा, अजबू खान, मोहन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आने वाले चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।
