अयोध्या के बिरला धर्मशाला में 10 मई को होगा अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन

अयोध्या। अयोध्या स्थित बिरला धर्मशाला के सभागार में 10 मई को अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की आयोजिका आचार्य रूपा उज्जैन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि महासम्मेलन का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे होगा, जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा देश-विदेश से बड़ी संख्या में ज्योतिषाचार्य एवं विद्वान अयोध्या पहुंच रहे हैं। सम्मेलन में कनाडा, नेपाल, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, अयोध्या, वाराणसी सहित विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों के ज्योतिषाचार्य भाग लेंगे।

आचार्य रूपा उज्जैन ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ज्योतिष विद्या का प्रचार-प्रसार करना एवं समाज को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना है। सम्मेलन में लोगों को ज्योतिष विद्या की निःशुल्क जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही गौ संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उनकी संस्था द्वारा दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों की सहायता भी की जाती है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्वान ज्योतिष, धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

आचार्य रूपा उज्जैन ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आचार्य, पुरोहित एवं गुरुजनों के समायोजन एवं सहयोग के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएं तथा उन्हें सरकारी सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि यह महासम्मेलन भव्य एवं दिव्य स्वरूप में आयोजित होगा और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ज्योतिषाचार्य एवं विद्वान शामिल होंगे।

Leave a comment