मेरठ। बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा एसोसिएट प्लाजा, पीवीएस मॉल,शास्त्री नगर स्थित संस्था कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। संचालन डॉ क्षमा चौहान ने किया उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उनके सशक्तिकरण को नई दिशा देना रहा।
इस अवसर पर संस्था सचिव द्वारा शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलंबन, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में होनहार बालिकाओं को सम्मानित किया गया तथा उन्हें शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही हायर शिक्षा के लिए दो छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गईसंस्था द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य किए गए पदाधिकारियों लक्ष्मी बिंदल, सुधा अरोड़ा, कुसुम मित्तल, शिव कुमारी गुप्ता, डॉ क्षमा चौहान, विनीता को सम्मानित किया गया । उपस्थित लोगों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया गया।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि बेटियाँ फाउंडेशन लगातार जरूरतमंद बालिकाओं और महिलाओं के लिए कार्य कर रहा है और आगे भी शिक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई पहल करता रहेगा। अध्यक्ष अंजु पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में कुसुम शर्मा रंजना मीनू बाना नीरा गुप्ता संतोष भारद्वाज शशि वाला बबीता कटारिया अमिता अरोड़ा आदि का सहयोग रहा उपस्थित सभी ने संस्था के प्रयासों की सराहना की।
