पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

कानपुर। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर जिला कार्यकरणी द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव के दिशा-निर्देशानुसार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को शहर के बड़े चौराहा स्थित हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष एसपी सिंह ने किया।

इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून लागू किया जाना आवश्यक है, ताकि पत्रकार निर्भय होकर निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें। अभियान में प्रमुख रूप से उमेश पाण्डेय (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), राजू यदाव ( मंडल प्रभारी), विनय पांडेय (तहसील अध्यक्ष), रेनू भरद्वाज, सरोज पासवान, नेहा शर्मा, रुद्रप्रताप सिंह, दुर्गेश कुमार, आरिफ, निलेश शर्मा, ए.के. द्विवेदी, सुनील कुमार, लाला यादव, भानु कुमार, रमन श्रीवास्तव। शैलेन्द्र सिंह तोमर संतोष त्रिवेदी ‌मंजेश लता संतोष चौरसिया। इरफान राजू सैनी संदीप बाजपेई अधिवक्ता उमेश चन्द्र अधिवक्ता सहित तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू किए जाने की मांग उठाई गई।

Leave a comment