सीतापुर: इण्डियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, (आरसेटी) सीतापुर में आयोजित जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को इण्डियन बैंक के अंचल प्रमुख आदरणीय श्री आर.पी. दुबे जी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

कार्यक्रम के दौरान श्री दुबे जी ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित जूट उत्पादों की सराहना की तथा संस्थान के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर अन्य लोगो के लिये भी रोजगार के अवसर सृजित करें। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अर्न्तगत उद्यम स्थापित करने हेतु 05 लाख रूपये तक का ऋण बिना किसी गारंटी के तथा बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। यह प्रशिक्षणार्थियों के लिये एक सुनहरा अवसर है, जिसका लाभ उठाकर सफल उद्यमी बन सकते है।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मनोज कुमार जी ने अवगत कराया कि पिछले वर्ष आरसेटी सीतापुर में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आप सभी प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया है, अब उन्हें पूर्ण समर्पण एवं ईमानदारी के साथ अपने व्यवसाय की शुरुआत करनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अधिकारियों द्वारा भी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर इण्डियन बैंक आरसेटी के निदेशक अंकुश वर्मा नें संस्थान में पधारे अंचल प्रमुख तथा अग्रणी जिला प्रबन्धक महोदय का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर इंडियन बैंक मण्डलीय कार्यालय सीतापुर के प्रबंधक श्री अर्पित गुप्ता जी उपस्थित रहे।
