अयोध्या। जनपद के पाराखान चौराहा के निकट स्थित होटल आरसी इन का विधिवत शुभारंभ बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे (पवन पांडे) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने फीता काटकर होटल का उद्घाटन किया।होटल के संचालक शिव पूजन यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, व्यापारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की अच्छी खासी उपस्थिति रही। शुभारंभ के दौरान विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में धार्मिक एवं उत्सव का माहौल बना रहा।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि तेज नारायण पांडे ने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने होटल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक शिव पूजन यादव को बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी होटल की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में होटल के मालिक शिवपूजन यादव ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि राम भक्तों के लिए पर्यटकों श्रद्धालुओं के लिए हमारे यहां होटल में हर प्रकार के सुख सुविधा उपलब्ध है.कार्यक्रम में श्यामजी यादव, विवेक यादव, रामनारायण यादव, रक्षा राम यादव, शमशेर यादव सहित बड़ी संख्या में हजारों क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
