अयोध्या अकैडमी के छात्रों ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, 100% रहा परिणाम

आदर्श तिवारी ने 95% अंक पाकर किया टॉप, कई छात्रों ने 90% से ऊपर अंक हासिल किए

अयोध्या। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में अयोध्या अकैडमी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 100 प्रतिशत रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय के मेधावी छात्र आदर्श तिवारी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं शताक्षी दुबे और वंशिका गुप्ता ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। श्रद्धा सिंह ने 92 प्रतिशत, रीत पाण्डेय ने 88 प्रतिशत और श्लोक तिवारी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इसके अलावा श्रेयांश गुप्ता (85.2%), राघवेन्द्र बढ़ैया (84%), निमय श्रीवास्तव (83.8%), अंशिका तिवारी (82.2%), पलक गुप्ता (81.8%), जया उपाध्याय (81.8%), आयुष शुक्ला (81.4%) और एकता तिवारी (80.6%) सहित अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्सव का माहौल रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने मेधावी छात्रों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की विद्यालय की प्रधानाचार्या सौम्या अचारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार, गौरी द्विवेदी, मृत्युंज मिश्रा, यश वर्मा, संजय कुमार तिवारी, खुशबू पाण्डेय, संदीप यादव, प्रदीप चंद्र, राघवेंद्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अर्जुन गुप्ता, संजय चौहान, मधुसूदन पाण्डेय और सुनीता तिवारी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a comment