सीतापुर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निकायों में कूड़ा निस्तारण के लिए मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनाए गये हैं। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बाद यहां कूड़े को लाकर सूखे व गीले कूड़े को अलग किया जाता है। उसके बाद सूखे कूड़े को री-साइकिल के लिए भेज दिया जाता है। जिले की सिधौली नगर पंचायत में बने एम आर एफ सेन्टर का आज स्वच्छ भारत मिशन- नगरीय के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, आवासन एवम शहरी नियोजन मंत्रायल की वर्चुअल समीक्षा बैठक में सजीव मॉनिटरिंग की गयी। जिसमें अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा एमआरएफ सेन्टर को दिखाया गया।


नगर पंचायत की ईओ रेणुका यादव ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र से निकलने वाले कचरे में से एमआरएफ सेंटर पर सूखे व गीले कचरे को अलग किया जाता है। इस सेंटर मे प्लास्टिक, कागज, बाटल, कांच, धातु आदि तरह का कचरा अलग किया जाता है ।
