सीतापुर: गौशालाओं में गोवंश के भरण पोषण एवं प्रबंधन के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश के क्रम में आज नगर पंचायत सिधौली की बहादुरपुर वार्ड स्थित कान्हा गौशाला में अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव और पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। ईओ रेणुका यादव ने बताया कि इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा कान्हा गौशाला के केयरटेकरों को गौवंश की देखभाल किए जाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जिसके अंतर्गत गौशालाओं कमजोर, आसक्त बीमार गोवंश की पहचान व प्राथमिक उपचार गोवंश की प्रमुख बीमारियां उनकी पहचान बीमारियों के रोकथाम के उपाय , पौष्टिक आहार चारा से उत्पन्न विषाक्त की पहचान व प्राथमिक उपचार तथा मृत गोवंशों के शव निस्तारण की मानक प्रक्रिया की जानकारी केयरटेकरो को दी गयी। तथा गोवंशों को शुद्ध पेयजल व्यवस्था इत्यादि के बारे में पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा केयरटेकरो को बताया गया। ईओ रेणुका यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण से गौवंशो के प्रबंधन व देखभाल में बहुत सहायता मिलेगी। निरीक्षण के समय स्वच्छ पेयजल एवं हरे चारे,भूसे, चोकर की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई केयरटेकर उपस्थित पाए गए सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
ईओ रेणुका यादव ने कान्हा गौशाला में गायों को खिलाई रोटियाँ

सिधौली: आज सोमवार को अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव सिधौली द्वारा कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर ईओ रेणुका यादव अपना गौ प्रेम नहीं रोक पायी और अपने हाथों से गायों को रोटियाँ खिलाई।
