दो दिवसीय कार्यशाला में Personality Development, Communication Skills और Leadership पर हुआ फोकस
सीतापुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन लखनऊ की संस्था इंस्पायरिंग इनसाइट्स के सहयोग से हुआ।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य रिसोर्स पर्सन नेहा मेहरोत्रा एवं डॉ. नीरज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। “Personality Development and Professional Grooming for Educators” विषय के तहत शिक्षकों को Self Awareness, Positive Mindset, Effective Communication, Professional Growth और Classroom Impact जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।


पहले दिन “Everyday Leadership” सत्र के दौरान “Recipe for Disaster” जैसी गतिविधियों के माध्यम से टीमवर्क, समन्वय और नेतृत्व क्षमता को व्यावहारिक रूप से समझाया गया। दूसरे दिन “Elevate 360°” के तहत प्रोफेशनल ग्रूमिंग, आत्मविश्वास एवं संवाद कौशल पर प्रशिक्षण दिया गया।
वहीं “Turn Complaints into Confidence” सत्र में अभिभावकों की शिकायतों को सकारात्मक संवाद और विश्वास निर्माण के अवसर में बदलने के प्रभावी तरीकों पर चर्चा हुई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. के. सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को बेहतर शिक्षक के साथ-साथ प्रभावी लीडर बनने में मदद करते हैं।
कार्यशाला में डॉ. सीमा कपूर, डॉ. धीरज टंडन, डॉ. अनुराधा घटक, हेडमिस्ट्रेस सीनियर विंग फरह इमाम एवं हेडमिस्ट्रेस जूनियर विंग सविता सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
