भाकियू राष्ट्र शक्ति व कुर्मी उत्थान सेवा समिति ने निकाला किसान शांति मार्च, एसडीएम महोली को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता दिनेश यादव
महोली, सीतापुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति तथा कुर्मी उत्थान सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज तहसील महोली, में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विशाल “किसान शांति मार्च” निकाला गया।शांति मार्च का नेतृत्व भाकियू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. उमाशंकर यादव एवं कुर्मी उत्थान सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सैकड़ों किसानों व कार्यकर्ताओं ने मेला मैदान, महोली से तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च कर नारेबाजी के साथ अपनी मांगें बुलंद कीं।
मार्च के समापन पर उपजिलाधिकारी, महोली को किसानों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से खाद-बीज की सुचारु आपूर्ति, अघोषित बिजली कटौती बंद करने, गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान, मनरेगा में काम उपलब्ध कराने, आवारा पशुओं से फसल सुरक्षा तथा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग शामिल रही।
भाकियू राष्ट्र शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. उमाशंकर यादव ने कहा कि किसान इस देश की रीढ़ है। यदि सरकार ने किसानों की अनदेखी बंद नहीं की तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगा। प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि कुर्मी समाज व किसान वर्ग के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी उमाशंकर यादव, कुर्मी उत्थान सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा, अखिलेश वर्मा, मनोज वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, सुंदर सिंह शेखावत, युवा प्रदेशाध्यक्ष हर्ष कुमार सिंह, संतोष यादव, युवा जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, राष्ट्रीय सचिव आशीष सिंह चौहान, जिला संरक्षक हरिद्वारी लाल कनौजिया, रामू रामायणी, अजय पाल यादव, जगमोहन गौतम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
