सीतापुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी, सीतापुर के नगर मंडल-2 द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नगर अध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सर्वप्रथम पूर्व संध्या पर शास्त्री नगर स्थित बुद्ध विहार में मुख्य अतिथि अजय गुप्ता, चेयरमैन नेहा अवस्थी एवं रमाकांत मिश्र के साथ पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा की साफ-सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया।तत्पश्चात प्रातः रामलीला मैदान, तरीनपुर में श्रमिक वर्ग के लोगों को जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में फल वितरित किए गए। इसके अलावा अनुसूचित वर्ग छात्रावास में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया तथा बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।

इसी क्रम में नगर मंडल-2 की टीम द्वारा मेला मैदान के निकट रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका संयोजन नीतू श्रीवास्तव एवं ऋषभ त्रिवेदी ने किया। शिविर का उद्घाटन जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, नगर मंत्री राकेश राठौर (गुरु) एवं नगर पालिका परिषद की चेयरमैन नेहा अवस्थी द्वारा किया गया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता डूडेजा, अखिल चंद्र, नितिन श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। भाजपा द्वारा जिले के सभी मंडलों एवं बूथ स्तरों पर भी अंबेडकर जयंती मनाई गई।उक्त अवसर पर जिला महामंत्री विपुल सिंह, जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी, जया सिंह, महेश शर्मा, विश्राम सागर राठौर, शशिकांति तिवारी, अशोक राठौर, महेंद्र बंगाली, नगर टीम से संतोष शुक्ला, देवांश भदौरिया, एस. एन. मिश्र, चंद्रशेखर, पंकज अवस्थी, आकाश मिश्र, सुनीता पाण्डेय, उर्मिला, राजवंशी, रामकुमार जायसवाल, सभासद सीमा गौतम, मधु श्रीवास्तव, विजय शुक्ला, विजय वाल्मीकि, हरिराम शाह, विजय अवस्थी, युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ त्रिवेदी, राहुल अवस्थी, आकाश राय, जितेंद्र गौतम, नीरज शुक्ल, नीरज सिंह, नूर जहां, शशि सिंह, सुनीता राठौर, लालता शाह, श्यामलाल कनौजिया सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
