पटना, बिहार: बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar ने औपचारिक रूप से Janata Dal (United) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।पटना स्थित वीर चंद्र पटेल रोड पर जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha ने निशांत कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आज से जदयू के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी और राज्य की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नमन करते हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।
निशांत कुमार ने अपने पिता के राज्यसभा जाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है और वह इसका पूरा सम्मान करते हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री बिहार की राजनीति में आने वाले समय में नए समीकरण पैदा कर सकती है।
