विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सिधौली में लगा कैंप: केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी।

सीतापुर: जिले की नगर पंचायत सिधौली स्थित हरियाली मैरिज हॉल में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मुख्य अतिथिसदस्य विधान परिषद अवनीश सिंह, ईओ रेणुका यादव, अध्यक्ष गंगाराम राजपूत ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और जागरूक किया।

नगर के लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने को लेकर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप के दौरान प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुकन्या योजना, पीएम आवास योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजना, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

कैंप में पीएम आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छता विभाग, खाद एवं रसद विभाग सहित कई विभागों के काउंटर लगाए गए थे।

इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने बताया कि कैंप के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कैम्प में आए हुए लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके तहत लाभ कैसे उठाया जाए इसके बारे में जानकारी दी गई।

इस मौके पर सदस्य विधान परिषद अवनीश सिंह, ईओ रेणुका यादव, अध्यक्ष गंगाराम राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल की प्रबंधक ऋतु जैन, डॉक्टर रमेश गुप्ता, अशोक कुमार, अंबिका प्रसाद सोनी, अनुपमा यादव, लक्ष्मी वर्मा, विनय बहादुर, विजय प्रकाश, संदीप मिश्रा, अमित सिंह, रमाकांत, राजेंद्र त्रिपाठी, अब्दुल हसन सहित सभी सभासद एवं अधिकारीगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a comment