आईना परिवार द्वारा 22 सितंबर को ग्रहण कराई जाएगी सदस्यता

लखनऊ: ऑल इंडिया न्यूजपेपर एसोसिएशन आईना एक संगठन ही नहीं बल्कि एक परिवार है। जिसमें सभी एक दूसरे का सुख-दुख बांटते हुए आगे बढ़ते हैं। मुझे अपने सभी नए पुराने पदाधिकारियों और सदस्यों से आशा ही नहीं अपितु विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्य आईना परिवार के प्रति अपनी श्रद्धा, विश्वास एवं संगठन के विचारों के प्रति समर्पण और निष्ठा के साथ ऑल इंडिया न्यूजपेपर एसोसिएशन को मजबूत करने का काम करेंगे । आईना परिवार के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के सहयोग और समर्पण से ही आईना अपना स्थान बनाते हुए एक दिन शिखर पर होगा । ऐसा मेरा विश्वास है। यह बात आईना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने कही।


उन्होंने कहा आईना परिवार कभी किसी से विद्वेष की भावना या प्रति स्पर्धा से काम नहीं करता बल्कि वह संगठन के प्रति समर्पित होकर पत्रकार हितो और उनके संरक्षण के लिए निस्वार्थ भाव से काम करता है। मेरा ऐसा मानना है की जब हमारे सभी पत्रकार साथी अपना मूल्यांकन करते हुए, आदर्शवादिता और पत्रकारिता के उद्देश्यों के प्रति समर्पित होकर निस्वार्थ भाव और निष्ठा से कार्य करेंगे तो निश्चय ही आईना परिवार की नीव मजबूत होगी।


हम आशा करते हैं कि संगठन को मजबूत करने के लिए हमारे सभी पदाधिकारी और सदस्य निश्चल, निस्भाव और निस्वार्थ होकर पत्रकार हितों के लिए कार्य करते रहेंगे।


मीडिया को जानकारी देते हुए आइना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने बताया आगामी 22 सितंबर दिन शुक्रवार को होने वाले हमारे समस्त नवनियुक्त एवं पुराने सदस्यों और पदाधिकारियों को एक आयोजन के तहत सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। जिसमें आईना परिवार के समस्त सदस्यों की उपस्थिति प्रार्थनीय है। यह कार्यक्रम गोमती नगर में स्थित एफिल क्लब में 22 सितंबर को सांय 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे के बीच किया जाएगा । जिसमें आप सभी सा सम्मान सादर आमंत्रित हैं।

One thought on “आईना परिवार द्वारा 22 सितंबर को ग्रहण कराई जाएगी सदस्यता

  1. ऑल इंडिया पत्रकार एकता सहायता ट्रस्ट संपूर्ण भारत पत्रकारों के ऊपर हो रही उत्पीड़न के लिए तेजी से काम करने वाला पत्रकारों का संगठन! 8802739774

    Like

Leave a reply to ranjeet singh Cancel reply