सीतापुर: आज विश्व हिंदू परिषद खण्ड आवास विकास द्वारा रामोत्सव के उपल्क्ष में कुटुंब हवन का आयोजन छोटी लाइन स्टेशन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में किया गया । हवन में खण्ड के राम भक्तो ने 11 – 11 आहुति डाल कर प्रभु श्रीराम के पग चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया । ऊंच नीच छुआ छूत से दूर हटकर सामाजिक समरसता को आत्मसद किया। हवन में विभाग अध्यक्ष विपुल सिंह, जिला संगठन मंत्री कमलेश, नगर सह मंत्री श्याम यादव, मोहित गोयल, मंदिर पुजारी ओंकार दीक्षित, नगर संयोजक सूरज लोधी, परसेंडी प्रखण्ड अध्यक्ष कल्पनाथ सिंह, कार्यालय प्रमुख बबलू, संतराम तिवारी, नैतिक, खुशहाल, राम किशोर यादव, विजेंद्र, वी पी सिंह चौहान, राजेश सिंह, बशंतलाल तिवारी , अमित सिंह, विक्की सिंह आदि राम भक्त उपस्थित रहे।
