चुनावी रंजिश के चलते मैरिट के आधार पर चयनित डेटा ऑपरेटर की शिकायत, डीपीआरओ के निर्देश पर खुली बैठक में पूजा देवी के सर्वाधिक अंक होने से दोबारा चयन

तम्बौर। विकास खण्ड बेहटा की ग्राम सभा सुमेर में पंचायत सहायक कम डेटा ऑपरेटर के पद की चयन प्रक्रिया में खुली बैठक में चुनावी रंजिश के चलते मैरिट के आधार पर चयनित हुई डेटा ऑपरेटर की शिकायत होने से डीपीआरओ के निर्देश पर दोबारा खुली बैठक में प्रस्ताव किया गया। ग्रामसभा में सुमेर में पंचायत सहायक डेटा ऑपरेटर की चयन किया जाना था। ग्रामसभा में मैरिट के आधार पर पूजा देवी का ग्रामसभा में सर्वाधिक अंक होने से खुली बैठक में चयन किया गया। गांव में पूजा देवी का विरोध होने से समिति व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की गई। शिकायत के बाद चयन प्रक्रिया में रोक लग गई। मामला जिलास्तर पर पहुच जाने से दोबारा चयन प्रकिया में गुरुवार को ग्रामसभा सुमेर में प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक की गई। खुली बैठक में प्रभारी एडीओ पंचायत/ ग्राम विकास अधिकारी मनुबहार बाजपेई प्रधान विद्या देवी ग्रामसभा समिति के सदस्यों समेत गांव के लोगो ने बैठक में मैरिट के आधार पर वरीयता पर पूजा देवी का पुनः प्रस्ताव किया गया लेकिन समिति ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति की। इस बैठक में ग्रामसभा में सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- खुर्शीद गौरी

Leave a comment