सावधान! ऐमेज़ॉन के डिलीवरी ब्वॉय टप्पेबाजी व चोरी की वारदातों को दे रहे अंजाम

रामकोट/सीतापुर। सावधान! ऐमेज़ॉन के डिलीवरी ब्वॉय अब टप्पेबाजी व चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे रहे हैं। इसलिए अगर आपके घर पर भी कोई डिलेवरी ब्वॉय कोई सामान लेकर पहुंचाने के लिए आए तो सावधानी बरतिए और उसपर नजर रखिए।

जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक ताज़ा मामला सीतापुर जनपद के रामकोट कस्बे में सामने आया है। जहां पर ऐमेज़ॉन का डिलीवरी ब्वॉय कस्बे की एक दुकान पर डिलीवरी देने के लिए पार्सल लेकर गया था। उस दुकान पर भीड़ होने के चलते दुकान में लगे चश्मों की कतार से एक चश्मा निकाल कर लगा पहन लिया और चलता बना। दुकानदार जब कॉल कर डिलीवरी ब्वॉय से पूछता है तो पहले आनाकानी करता है। उसके बाद पीड़ित जब ऐमेज़ॉन के जिला लेबल के अधिकारियों से वार्तालाप कर पूरी बात बताता है। तब डिलीवरी ब्वॉय वापस कॉल कर कहता है। बताता है कि मेरे पास चश्मा है। उसके बाद लौटकर दुकान पर पहुंचता है और चश्मे को वापस करता है। कई बहाने बनाता है। कहता है गलती हो गई। इसलिए लिए चले गए।

इस संबंध में जब ऐमेज़ॉन के जिला लेबल के अधिकारी फजल अहमद से वार्तालाप की गई तो उन्होंने कहा कि हो सकता है डिलीवरी ब्वॉय गलती से नहीं चोरी कर ही चश्मा ले गया हो। हम इनकी गलती को मानते हैं और माफी मांगते हैं। इन डिलीवरी ब्वॉय को ऐमेज़ॉन से निकालने के लिए ऊपर से कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment