संवाददाता, रियासत अली सिद्दीकी
रामकोट/सीतापुर। डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर के परिसर में थाना रामकोट प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने गन्ने की ट्रालियों तथा ट्रकों में रिफ्लेक्टर लगाकर किसानों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया तथा इस दिशा में चीनी मिल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर गन्ना महाप्रबंधक आशीष बंसल, सहायक महाप्रबंधक गन्ना बब्बन सिंह व प्रबंधक मानव संसाधन पंकज मनीष उपस्थित रहे।
