डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर से सीरा भरकर ले जा रहे टैंकर ने साइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर दर्दनाक मौत

संवाददाता, रियासत अली सिद्दीकी

रामकोट/सीतापुर। डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर से सीरा भरकर ले जा रहे टैंकर ने साइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत। थाना रामकोट के अंतर्गत जवाहरपुर चीनी मिल के नजदीक एक टैंकर ने युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामकोट पुलिस व 100 नंबर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू 22 पुत्र केशवराम निवासी पकरिया थाना मछरेहटा अपनी बहन के घर किशनापुर कोतवाली महोली से वापस अपने घर जा रहा था। जिसे यूपी 22 टी 5609 नंबर के टैंकर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के कई गांव के व्यक्तियों ने बताया कि जब डालमिया चीनी मिल गन्ना पेराई का सीजन शुरू होता है। जिसके बाद इस सड़क पर बहुत से वाहन अधिक भार लादकर निकलते हैं। और एक दूसरे को पीछे करने के लिए वाहन सही से नहीं चलाते हैं। जिससे सप्ताह में दो सड़क हादसे होते हैं। इस पर नाही चीनी मिल के अधिकारियों की नजर पड़ती है। और ना ही पुलिस प्रशासन की। जिसकी वजह से किसी ना किसी को अपनी जान गंवानी पड़ती है। थाना रामकोट प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रक चालक घटनास्थल से थोड़ा आगे ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।

वहीं दूसरी घटना डालमिया जवाहरपुर चीनी मिल मार्ग पर ज्ञानस्थली कॉलेज के समीप एक ऑटो पलटने से ऑटो चालक घायल हो गया प्राप्त जानकारी के सर्वेश कुमार उम्र 38 वर्ष पुत्र रामविलास तोखेपुर थाना हरगांव ऑटो से सवारियों को लेकर अर्थाना जा रहा था।रामकोट कस्बे से निकलने के बाद ज्ञानस्थली के समीप गन्ने के भरे ओवरलोड वाहन से बचने के चक्कर में खाई में पलट गया। सवारियों को मामूली चोटें आई व चालक को गंभीर चोटे आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय सीतापुर भेज दिया है।

Leave a comment