रामकोट थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

 

संवाददाता- रियासत अली सिद्दीकी

रामकोट/सीतापुर। सावन माह का आखिरी सोमवार, ईद-उल-अजहा (बकरीद), स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी त्योहारों के मदेनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार के निर्देशानुसार रामकोट थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न की गई I

पीस कमेटी की अध्यक्षता थानाध्यक्ष उमाकांत दीपक ने की I सावन माह का आखिरी सोमवार, ईद-उल-अजहा (बकरीद), स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी त्योहार के मद्देनजर देखते हुए इलाके मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय प्रधान व लोगों को बैठक में बुलायाI थानाध्यक्ष उमाकांत दीपक ने थाने में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से शांति व्यवस्था, आपस में भाईचारा बनाए रखने की बात कहीI पीस कमेटी बैठक में रामकोट थाने का पुलिस स्टाफ व रामकोट प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास उर्फ पप्पू वर्मा, करियामऊ प्रधान पति आनंद मिश्रा, कटिया प्रधान कल्लू, दलेलनगर प्रधान ब्रजकिशोर, सलेमपुर प्रधान अशोक कुमार, एमीपुर प्रधान नासिर अली, गौरा प्रधान पति लल्लन, ननसोहा प्रधान रामसनेही, महमूदपुर प्रधान पति मोहम्मद रफीक, कचनार प्रधान शरीफ, परसेहरा प्रधान प्रतिनिधि सानू सिंह, आडबेनिया प्रधान चौधरी, असगर अली सिद्दीकी, कयूम सिद्दीकी, गौरव बाजपाई, दिनेश सोनी प्रेम शंकर गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे I

Leave a comment