सीतापुर शहर के नवीन चौक स्थित आरोग्यम नर्सिंग होम का उद्धघाटन जनपद के प्रख्यात चिकित्सक डॉ राज किशोर टंडन ने फीता काट कर किया । समारोह में अन्य अतिथि में डॉ अलोक श्रीवास्तव, डॉ प्रदीप पाण्डेय, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ नैनिका पांडेय, अलोक टंडन, उपस्थित रहे । इस दौरान निशुल्क स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया शिविर में मरीज सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के दौरान निशुल्क खून की जांच व मेडिसन विशेषज्ञ से खांसी, जुकाम, वॉयरल, बुखार, सिर दर्द सहित अन्य बीमारियों की जांच करवाई शिविर के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं दी । उद्धघाटन समारोह के दौरान डॉ राज किशोर टंडन ने कहा कि मानव सेवा ही समाज सेवा है इस तरह के शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा करते रहना चाहिए । इस निशुल्क स्वस्थ्य शिविर के लिए डॉ जे पी पाण्डेय को बधाई भी दी । इस अवसर पर मुख्य रूप से रत्नेश द्विवेदी आकाश राय डॉ वी के आर्य निहारिका श्रीवास्तव विनीता सिंह विजय कुमार अवस्थी संजय पांडेय सत्य प्रकाश मिश्रा जमील अहमद कामेश्वर दीक्षित अंजुल पांडेय विनोद त्रिपाठी अदि उपस्थित रहें।
