बच्चों के विवाद में सांप्रदायिक तनाव, तीन घायल

नानपारा( बहराइच) : बहराइच के नानपारा तहसील के अंतर्गत आने वाले नूरी पुरवा गाँव में मंगलवार दोपहर से सांप्रदायिक तनाव की हालत बनी हुई है सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच मामूली विवाद हो गया जिसमें बच्चों के परिवारों में जमकर लाठी,डंडे से मारपीट हुई ।

विवाद में तिलक राम पुत्र पुत्ती लाल व मायाराम पुत्र पुत्ती लाल , सीमा पत्नी तिलक राम व पार्वती पत्नी वंशीधर सहित कई लोगो से जोगी समुदाय के किस्मत अली पुत्र बदलू व परिवार के द्वारा लाठी डंडों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया है मारपीट में मायाराम की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें जिला रेफर कर दिया। किस्मत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया, मौके पर डायल 100 कर्मी व एस आई एस के राणा व अरविन्द यादव सहित पुलिस कर्मी तैनात है।

Leave a comment