बिधुत संविदकर्मचारियो का भविष्य है अंधकारमय

रेउसा(सीतापुर): सीतापुर रेउसा के संबिन्दकर्मी भुखमरी के कगार पर हैं, आपको बताते चले कि बिजली विभाग के संविदा कर्मियों का भविष्य अंधकार में डूबा हुआ है जिससे सभी संविदा कर्मियों मे रोष व्याप्त है विद्युत उपकेंद्र रेउसा के अंतर्गत आने वाले रेउसा पोखरा सांडा विद्युत उपकेंद्र पर कार्य कर रहे संविदा कर्मियों का अभी तक इस वित्तीय वर्ष में कोई जिम्मेदार नहीं है । विद्युत विभाग के उपकेंद्र के परिचालन व अनुरक्षण का कार्य विभाग द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराया जाता है । जिसका अनुबंध प्रत्येक वर्ष में होता है ।

मार्च 2019 से शुरू हुए इस वित्तीय वर्ष में इन उप केंद्रों का अनुबंध किस संस्था को दिया गया है । इसकी जानकारी किसी को नही है सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार किसी संविदा कर्मी व उप केंद्र के अवर अभियंता को भी नहीं प्राप्त है जिससे इन उप केंद्रों पर कार्य कर रहे संविदा कर्मियों के वेतन व सुरक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है ।
ऐसी स्थित में अगर किसी भी संविदा कर्मी के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ।
सासन प्रशासन या सम्बन्धित अधिकारी ।
अब देखना है कि विद्युत विभाग संविदा कर्मियों के लिए क्या जिम्मेदारी निभाता है ।

रिपोर्ट- प्रदीप कुमार अवस्थी 

One thought on “बिधुत संविदकर्मचारियो का भविष्य है अंधकारमय

Leave a reply to Dr.p.nverma Cancel reply