पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहु ने अपने ससुर पर तमंचे के बल पर रेप का आरोप लगाते हुये केस दर्ज कराया पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया!
थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक बहु ने अपने ही ससुर पर आरोप लगाते हुये बताया कि 9 अप्रेल की शाम को वह खाना बना रही थी उसका पति कहीं बाहर गया था उसी वक्त उसके ससुर ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुये उसके साथ बलात्कार किया उसने बताया जबसे उसकी शादी हुयी तबसे ही उसका ससुर उस पर गलत नजर गड़ाये बैठा था थाने पर लिखित तहरीर देते हुये उसने रविवार की शाम को अपने ससुर पर केस दर्ज कराया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया आरोपी ससुर को उसके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है!
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
