किसानों, गरीबों के लिए किये जा रहे कार्यों के चलते सदर विधायक राकेश राठौर को किया गया सम्मानित

  सीतापुर: पिसावां क्षेत्र के महतनियाँ गांव में विगत दिनों आयोजित किये गए स्वास्थ्य मेले में सदर विधायक राकेश राठौर की सहभागिता व किसानों गरीबों के लिए किये जा रहे विधायक के कार्यों के चलते कृषक उत्थान सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा राकेश राठौर को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया । संस्थान के अध्यक्ष व भाजपा जिला मंत्री वीरेश शुक्ल ने बताया कि जो … Continue reading किसानों, गरीबों के लिए किये जा रहे कार्यों के चलते सदर विधायक राकेश राठौर को किया गया सम्मानित

फरार चल रहा वांछित अभियुक्त महेश पासी गिरफ्तार

रामकोट/सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर एलआर कुमार के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी नगर सीतापुर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना रामकोट कि पुलिस द्वारा बुधवार को भवानीपुर कालिका बक्श रेलवे क्रासिंग के पास सुबह 6 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर मु.अ. सं. 487/2019 धारा 302 /120 B IPC थाना रामकोट सीतापुर मे फरार चल रहा वांछित अभियुक्त महेश पासी … Continue reading फरार चल रहा वांछित अभियुक्त महेश पासी गिरफ्तार

मृतक की पत्नी को विद्युत विभाग ने दिया 4 लाख का चेक

रामकोट/सीतापुर। थाना क्षेत्र में 5 माह पहले 24 जुलाई को पथरी गांव के पूरब खेत मे धान की पौध उखाड़ रहे किसानों पर 11 हजार विद्युत लाइन का जर्जर तार टूट कर गिरने से एक किसान की मौके पर मौत हो गई थी। तीन अन्य किसान गंभीर रूप से झुलसने से घायल हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर रामकोट थाना प्रभारी निरीक्षक उमाकान्त दीपक, … Continue reading मृतक की पत्नी को विद्युत विभाग ने दिया 4 लाख का चेक

जवाहरपुर गुरुद्वारे में श्रद्धा व आस्था के साथ मना गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी संवाददाता, रियासत अली सिद्दीकी रामकोट/सीतापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामकोट व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक आस्था व श्रद्धा के साथ विभिन्न नदियो, सरोवरों व घरों में डुबकी लगायी। इस दौरान स्नान-दान के अलावा दीपदान भी किया गया। इस मौके पर मंगलवार को क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने स्थानीय गंगा सागर तीर्थ में आस्था … Continue reading जवाहरपुर गुरुद्वारे में श्रद्धा व आस्था के साथ मना गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव

सावधान! ऐमेज़ॉन के डिलीवरी ब्वॉय टप्पेबाजी व चोरी की वारदातों को दे रहे अंजाम

रामकोट/सीतापुर। सावधान! ऐमेज़ॉन के डिलीवरी ब्वॉय अब टप्पेबाजी व चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे रहे हैं। इसलिए अगर आपके घर पर भी कोई डिलेवरी ब्वॉय कोई सामान लेकर पहुंचाने के लिए आए तो सावधानी बरतिए और उसपर नजर रखिए। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक ताज़ा मामला सीतापुर जनपद के रामकोट कस्बे में सामने आया है। जहां पर ऐमेज़ॉन … Continue reading सावधान! ऐमेज़ॉन के डिलीवरी ब्वॉय टप्पेबाजी व चोरी की वारदातों को दे रहे अंजाम