इंडियन स्वच्छता लीग 2.0: अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित कराये जा रहे पार्क में कराया गया वृक्षारोपण।

सीतापुर(सिधौली): स्वच्छता ही सेवा और इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत नगर पंचायत सिधौली में ईओ रेणुका यादव ने आज 15 सितम्बर को स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ वार्ड बहादुरपुर में अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित कराये जा रहे पार्क में वृक्षारोपण कर किया। देशभर में आज 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा और इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ … Continue reading इंडियन स्वच्छता लीग 2.0: अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित कराये जा रहे पार्क में कराया गया वृक्षारोपण।

इंडियन बैंक द्वारा राजकीय इन्टर कालेज में कंप्यूटर लैब की स्थापना

सीतापुर: देश के प्रमुख एवं जिले के अग्रणी बैंक इंडियन बैंक द्वारा आज जिलाधिकारी अनुज सिंह की गरिमामय उपस्थिति में राजकीय इन्टर कॉलेज सीतापुर में एक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, अंचल प्रमुख इंडियन बैंक सीतापुर अभिलाषित कौशल, जिला विद्यालय निरीक्षक सीतापुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक सीतापुर एवं प्राचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर उपस्थित … Continue reading इंडियन बैंक द्वारा राजकीय इन्टर कालेज में कंप्यूटर लैब की स्थापना

आदर्श नगर पालिका लहरपुर में सफाई व्यवस्था बेपटरी

बेलगाम हुई नगर की सफाई व्यवस्था, नगर में नहीं दिख रही साफ सफाई, कहीं पर सभासद तो कहीं कर्मचारी तो कहीं ठेकेदार कर रहे हैं मनमानी । सीतापुर (लहरपुर): डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर जैसी घातक बीमारी के प्रकोप के बाद भी नहीं जग रहा पालिका प्रशासन का सफाई अमला । जनपद सीतापुर की आदर्श नगर पालिका लहरपुर में लगभग पिछले एक माह से सफाई व्यवस्था … Continue reading आदर्श नगर पालिका लहरपुर में सफाई व्यवस्था बेपटरी

स्वच्छता की पाठशाला में ईओ ने पढाया स्वच्छता का पाठ

सीतापुर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में नगर को स्वच्छ बनाने के लिए शासन एवम जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में बुधवार को नगर पंचायत सिधौली के ब्राइट फ्यूचर स्कूल में स्वच्छता की पाठशाला लगाई गई। स्वच्छ पाठशाला के अंतर्गत ईओ रेणुका यादव एवं नगर पंचायत की टीम द्वारा छात्रों, शिक्षकों, एवं अभिभावकों को 4 प्रकार के कूड़े गीला, सूखा, हजार्डियस, सेनेटरी वेस्ट के बारे में … Continue reading स्वच्छता की पाठशाला में ईओ ने पढाया स्वच्छता का पाठ

डीपीएस सीतापुर में मूल्यांकन एवं मूल्यांकन प्रथाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में सीबीएसई द्वारा शिक्षकों के लिए दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का समापन समारोह मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दो दिवसीय कार्यशाला का संचालन दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर की हेड मिस्ट्रेस फरह़ इमाम ने किया। इस कार्यशाला का विषय “मूल्यांकन एवं मूल्यांकन प्रथाओं को सुदृढ़ बनाना” था । यह कार्यशाला दिन शुक्रवार 25 … Continue reading डीपीएस सीतापुर में मूल्यांकन एवं मूल्यांकन प्रथाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन