विधानसभा में सीएम योगी का विपक्ष पर तंज, शिवपाल के बयान पर ली चुटकी

लखनऊ। यूपी बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर चुटकी लेते हुए सीएम ने शिवपाल यादव के बयान का जिक्र किया और कहा कि “कभी-कभी संगत का प्रभाव आ ही जाता है।” सीएम योगी ने कहा कि रोजगार से विकास होता है और 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की छवि … Continue reading विधानसभा में सीएम योगी का विपक्ष पर तंज, शिवपाल के बयान पर ली चुटकी

विधायकों के फोन न उठाने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज, सतीश महाना के सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर कड़ा संदेश दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई अधिकारी जनप्रतिनिधियों, विशेषकर विधायकों, के फोन नहीं उठाता है या उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता है, तो इसे बेहद गंभीर कर्तव्यहीनता माना जाएगा। अध्यक्ष ने ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनिक कार्रवाई … Continue reading विधायकों के फोन न उठाने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज, सतीश महाना के सख्त निर्देश

यूजीसी रेगुलेशन लागू करने के लिए निज़ामाबाद में हुआ प्रदर्शन

आजमगढ़: यूजीसी इक्विटी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर किसान संगठनों और नागरिक समाज ने जुलूस निकालकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी निज़ामाबाद को सौंपा। यूजीसी रेगुलेशन लागू करो, जाति जनगणना कराओ, न्याय पालिका में प्रतिनिधित्व की गारंटी करो, रोहित वेमुला अमर रहें, पायल ताड़वी अमर रहें के नारे लगाते हुए तहसील गेट पर सभा की। इस मौके पर जनकवि काशीनाथ यादव ने … Continue reading यूजीसी रेगुलेशन लागू करने के लिए निज़ामाबाद में हुआ प्रदर्शन

12 फरवरी से लापता कालीचरण यादव: परिजनों का फूटा गुस्सा, सैकड़ों ग्रामीणों संग पहुंचे थाने

मैगलगंज (खीरी)। मैगलगंज थाना क्षेत्र की चौकी औरंगाबाद अंतर्गत निवासी कालीचरण यादव 12 फरवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस सुराग न मिलने से परिजन बेहद परेशान और आक्रोशित हैं। पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट परिजन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ मैगलगंज थाने पहुंचे और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। परिजनों … Continue reading 12 फरवरी से लापता कालीचरण यादव: परिजनों का फूटा गुस्सा, सैकड़ों ग्रामीणों संग पहुंचे थाने

बस्ती में पर्यटन को नई रफ्तार: मंत्री जयवीर सिंह ने किया यात्री विश्रामालय का लोकार्पण

बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बस्ती जिले के कुदरहा ब्लॉक अंतर्गत गोनार स्थित गढ़वा समय माता मंदिर परिसर में नवनिर्मित यात्री विश्रामालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के समग्र और चौमुखी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंत्री जयवीर सिंह ने घोषणा की कि नए वित्तीय वर्ष में … Continue reading बस्ती में पर्यटन को नई रफ्तार: मंत्री जयवीर सिंह ने किया यात्री विश्रामालय का लोकार्पण