लेफ्टिनेंट डा. नुपुर शर्मा को उत्कृष्ट एनसीसी अधिकारी सम्मान

लखनऊ: उत्कृष्ट एनसीसी अधिकारी के लिए लेफ्टिनेंट डा. नुपुर शर्मा को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ द्वारा सम्मानित किया गया। गुरूनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की एनसीसी अधिकारी ले. डॉ नुपुर शर्मा को एनसीसी में अहम भूमिका का निर्वहन करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रवि कपूर द्वारा उत्कृष्ट एनसीसी अधिकारी के पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया है। Continue reading लेफ्टिनेंट डा. नुपुर शर्मा को उत्कृष्ट एनसीसी अधिकारी सम्मान

मतदान हेतु जिलाधिकारी ने मतदाताओं से की अपील।

सीतापुर: जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के महापर्व में अवश्य भाग लें। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी 2022 को जनपद में मतदान है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि उस दिन स्वयं भी मतदान अवश्य करें। साथ ही साथ अपने परिवार के सदस्यों एवं मित्रों से भी अनुरोध करें कि वह अपने मताधिकार का … Continue reading मतदान हेतु जिलाधिकारी ने मतदाताओं से की अपील।

बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पांडे को जीएसटी विभाग मेरठ द्वारा वुमन हैरेसमेंट कमेटी का सदस्य बनाया ।

मेरठ: बेटियों के हित में कार्य कर रही संस्था बेटियां फाउंडेशन के कार्यों को देखते हुए केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय मेरठ द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए एक समिति का गठन किया गया. इस समिति में 5 सदस्य हैं डिप्टी कमिश्नर सीजीएसटी, अध्यक्ष अंजू पांडेय, दो सुपरिटेंडेंट व इंस्पेक्टर । जीएसटी विभाग में किसी भी आंतरिक शिकायत होने पर अंजू … Continue reading बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पांडे को जीएसटी विभाग मेरठ द्वारा वुमन हैरेसमेंट कमेटी का सदस्य बनाया ।

खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में बड़ी खरीदारों की भीड़

प्रयागराज: आज परेड मैदान त्रिवेणी मार्ग प्रयागराज में खरीदारों व जनता की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली । प्रदर्शनी में आने वाले दर्शकों को कोविड-19 नियम का पालन करने फेस मास्क लगाने व हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी किया गया । प्रदर्शनी में देश के कोने-कोने से आए ग्रामोद्योग इकाईया अपने अपने उत्पादों के साथ भाग ले रही हैं। महिलाओं … Continue reading खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में बड़ी खरीदारों की भीड़

दीपोत्सव कार्यक्रम के माध्यम मतदान करने को प्रेरित किया गया

सीतापुर: जिलाधिकारी विशाल भरद्वाज के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लालबाग शहीद पार्क में 5100 दिए और कैंडल जलाकर मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी विशाल भरद्वाज द्वारा जनपद के मतदाताओं का आह्वान किया गया कि 23 फरवरी 2022 को सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और जनपद में शतप्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड बनाएं। जिलाधिकारी ने जनपद के स्वीप कार्यक्रम के … Continue reading दीपोत्सव कार्यक्रम के माध्यम मतदान करने को प्रेरित किया गया