ईओ ने सफाई व्यवस्था सही नहीं पाये जाने पर जताई नाराजगी, सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी

सीतापुर: नगर पंचायत सिधौली में सफाई व्यवस्था का हाल जानने के लिए वार्ड संख्या 9 गांधीनगर दक्षिणी तथा वार्ड संख्या 10 प्रेम नगर उत्तरी का ईओ रेणुका यादव ने निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें कई जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने सफाई कर्मियों को फटकार लगाई। नगर पंचायत में गुरूवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह के आदेश के क्रम में वार्ड संख्या 9 गांधीनगर दक्षिणी तथा वार्ड संख्या … Continue reading ईओ ने सफाई व्यवस्था सही नहीं पाये जाने पर जताई नाराजगी, सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी

डीएम ने फीता काटकर उत्पाद विक्रय केन्द्र के स्टाल का किया उद्घाटन ।

सीतापुर: जिलाधिकारी अनुज सिंह ने आज महावीर पार्क में उत्पाद विक्रय केन्द्र के स्टाल का उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रशिक्षण स्वरोजगार प्रोत्साहन संस्थान के द्वारा जिन लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है, वह प्रशिक्षु अपने उत्पाद को महावीर पार्क में स्टाल लगाकर बेच सकते हैं। वैकप्लिक व्यवस्था की गयी है, जिससे प्रशिक्षुओं को परेशानी न हो। यह व्यवस्था इण्डियन बैंक, आरसेटी … Continue reading डीएम ने फीता काटकर उत्पाद विक्रय केन्द्र के स्टाल का किया उद्घाटन ।

जिले में सभी सरकारी विभाग, स्कूलों और अन्य संस्थाओं में हजारों लोगो ने किया योग

सीतापुर: नैमिषारण्य चक्रतीर्थ में नवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का जनपद में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी अनुज सिंह तथा पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान द्वारा योग दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस योग दिवस के अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चों एवं अन्य लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस योग दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रशिक्षकों द्वारा ग्रीवा चालन, कटी चालन, … Continue reading जिले में सभी सरकारी विभाग, स्कूलों और अन्य संस्थाओं में हजारों लोगो ने किया योग

योग दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम योगी ने दी बधाई, सभी से की योग को अपनाने की अपील

लखनऊ: 21 जून यानी बुधवार को पूरी दुनिया में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए योग को अपनाने की अपील की है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए सीएम ने यह संदेश दिया। दुखों का निवारण करता है योग वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि योग के … Continue reading योग दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम योगी ने दी बधाई, सभी से की योग को अपनाने की अपील

भारतीय किसान यूनियन “कृषक शक्ति” के द्वितीय स्थापना दिवस का भव्य आयोजन

जेवर: जिला गौतमबुद्ध नगर स्तिथ साइड आर एन्ड आर पार्क में भारतीय किसान यूनियन “कृषक शक्ति” के द्वितीय स्थापना दिवस का आयोजन किसानों और संस्था के पदाधिकारियों द्वारा जोर शोर से किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन कैप्टन विकास गुप्ता ने अपने भाषण में … Continue reading भारतीय किसान यूनियन “कृषक शक्ति” के द्वितीय स्थापना दिवस का भव्य आयोजन