सीतापुर: लहरपुर क्षेत्र में रोजगार के कोई नए अवसर न होने के चलते क्षेत्रीय लोग बेरोजगारी की मार झेल रहा है जिस कारण लहरपुर क्षेत्र के लोग उत्तम शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य और बेहतर व सुलभ जीवन जीने में असमर्थ हो रहे हैं लेकिन बावजूद उसके अब तक लहरपुर में कोई भी उद्योग स्थापित नहीं हो पाया । सरकारे आती गई और जाती गई लेकिन लहरपुर का विकास अपनी जगह पर स्थित रहा जिस कारण आज लहरपुर विकास की मुख्य धारा से पिछड़ता जा रहा है जिसको लेकर लहरपुर निवासी पत्रकार मोहम्मद हाशिम अंसारी के द्वारा केंद्रीय उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी को पत्र लिखते हुए लहरपुर में उद्योग स्थापित किए जाने की मांग की है उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर की विधानसभा लहरपुर क्षेत्र में रोजगार संबंधी एक बड़ी समस्या अब तक बनी हुई है जिसके चलते स्थानीय लोगों को अपने जीवन यापन के लिए बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसको लेकर लहरपुर क्षेत्र के आम जनमानस के बेहतर जीवन यापन और उनकी विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक उद्योग स्थापित किया जाए ।
जिससे आम जनमानस को सुविधा मिल सके और रोजगार के भी नए अवसर सृजित हो सके ताकि आम लोगों को आर्थिक तंगी का कारण होने वाली समस्याओं से निजात मिल सके और आर्थिक तंगी के अभाव में कोई भी बच्चा बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं से वंचित न रहे और किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े । यह पत्र पत्रकार हाशिम अंसारी के द्वारा केंद्रीय उद्योग मंत्रालय एचडी कुमार स्वामी को भेजा गया है अब देखना यह होगा की डबल इंजन की सरकार के द्वारा लहरपुर के बेहतर विकास के लिए क्या कदम उठाया जाएगा ।
