पिसावां (सीतापुर) आवारा पशुओ से किसान तो परेशान है ही उससे ज्यादा राहगीर परेशान है आवरा पशुओ का झुंड अक्सर मार्ग पर घूमते रहते हैं जिसके चलते आये दिन दुर्घटनाये भी हो रही हैं योगी सरकार गौशला खोलने की बात तो करती हैं लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते उसका असर नही दिखाई पड़ता है।
बताते चलें इलाके में आवरा पशुओं का इतना बड़ा आतंक है जो खेतो से लेकर सड़को पर झुंड के झुंड देखे जा सकते हैं जिसके चलते जहां किसानों की फसल बर्बाद हो रही है और जान का जोखिम भी बना हुआ है वहीं राहगीर अक्सर इनसे टकराके गिर कर चोटहिल हो जाते है अभी कुछ ही महीने पहले पिसावां क्षेत्र के सेजकला गांव निवासी किसान को आवरा पशु ने उस समय मौत के घाट उतार दिया जब वह अपने खेत की सिंचाई कर रहा था वही इसी गॉव के दूसरे किसान अपने खेत की रखवाली कर रहा था उसी समय आवरा पशु ने अपने सिंघो से जख्मी कर दिया था जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में महीनों चला ऐसी घटनाएं जिले में कई जगह हो चुकी है लेकिन सरकार इस विषय पर कोई ठोस कदम नही उठा रही है वही किसानो को अपनी फसलो को रात दिन रखवाली करते है इसके बावजूद फसल नही बच पा रही है किसानों ने योगी सरकार से मांग कर रहे है कि इन पशुओ को पकड़वाकर गौशला में रखवाये जिस से फसल बच सके।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
