पंजाब नेशनल बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहो को ऋण वितरण

सीतापुर: आज दिनांक शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सीतापुर जिले मे पंजीकृत स्वयं सहायता समूहो को मण्डल कार्यालय ( बीएसएनएल भवन, प्रधान डाकखाना के सामने ) परिसर मे ऋण वितरण किया गया । इस अवसर पर बैंक के सीतापुर मण्डल के मण्डल प्रमुख धीरेन्द्र कुमार झा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुये कहा की पंजाब नेशनल बैंक सीतापुर जिले मे समाज के प्रत्येक वर्ग की महिलाओ को आर्थिक प्रगति की मुख्य धारा मे लाने के लिए तत्पर है तथा बैंक का सदैव यह प्रयास रहता है की समाज मे हाशिये पर चल रही महिलाओ को आर्थिक रूप से सक्षम बनाते हुये आत्मनिर्भर बनाया जाय ।

इस अवसर पर बैंक द्वारा 107 स्वयं सहायता समूहो को रूपये -06.42 करोड़ रूपये के ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई । इस अवसर पर समूह की महिलाओ ने अपने समूहो की सफलता की कहानिया भी उपस्थित जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य प्रबन्धक रिशु गुप्ता, संजय शुक्ला, एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबन्धक अमरजीत एवं विभिन्न खंड विकासो के बीएमएम भी कार्यक्रम मे उपस्थित रहे ।

Leave a comment