रियासत अली सिद्दीकी
रामकोट-सीतापुर। जहां एक और सरकार गोवंशो के लिए गांव-गांव शहरों में आशियाना बनवा रही है लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं वहीं दूसरी और जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। इसका जीता जागता सबूत फिर एक बार जनपद सीतापुर में देखने को मिला है। जनपद सीतापुर ब्लॉक महोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत महेवा में कई गोवंश मरने की कगार पर थे व लगभग तीन गौवंशो की मृत्यु हो गई थी जिसकी सूचना ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी एडीओ पंचायत व ग्राम प्रधान को अवगत कर दिया गया था। एड़ीओ पंचायत द्वारा कहां गया कि दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी लेकिन बने गौशाला में भूख प्यास बीमारी की वजह से गौशाला में गोवंशो का ना ही पोस्टमार्टम कराया जाता है ना ही मृत्यु गोवंश का समय से उनका देह संस्कार किया जाता है। वहीं मामला एक तरफ तूल पकड़ता जा रहा है वहीं जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से भागते नजर आ रहे हैं। इसी प्रकरण को लेकर भारतीय किसान मंच संगठन के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त हो चुका है।


भारतीय किसान मंच के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी व प्रदेश सचिव शैलेंद्र राज ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यदि 48 घंटे के अंदर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है तो अपने संगठन के सैकड़ो पदाधिकारीयों के साथ सीतापुर जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंप कर बेजुबान गोवंश के लिए न्याय की गुहार लगाऊंगा। वहीं संगठन के पदाधिकारी आर पार लड़ाई का मूड बना चुके हैं।
