सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज ग्लोबल पब्लिक स्कूल के विशाल प्रांगढ में विभिन्न प्रकार के रंगा- रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला उपस्थित रहे। जिनका स्वागत विद्यालय के प्रबंधक अवि महेंद्र तथा शुभम गुप्ता द्वारा बुकें देकर किया गया। विद्यालय में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार/एडवोकेट हिमांशु पुरी तथा सुधांशु पुरी उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने आर्शिवचनो से अपने बच्चों को प्रोत्साहित किया।
जहाँ एक ओर छोटे बच्चों के नृत्यों ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया वही दूसरी ओर देशभक्ति के नाटकों ने उपस्थित जनों की आँखों को नम कर दिया। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी सक्सेना द्वारा बैच लगाकर किया गया। सभी कार्यक्रमो का संचालन कक्षा 7 की छात्रा नवरीत तथा कक्षा 6 का छात्र हरदीप द्वारा बड़े ही उत्कृष्ट ढंग से किया गया। विद्यालय के फाउंडर अनिल महेंद्र ने आए हुए सभी अतिथियों, विद्यालय के समस्त अध्यापकगण का आभार प्रकट किया और बच्चों को आर्शिवचन् प्रदान किया। अंत में सभी अतिथियों को भेंट देकर विदा किया गया।
