सीतापुर। आजादी से पूर्व हुए विभाजन का दर्द हमारे देश के लिए बहुत गंभीर था इसी दर्द को महसूस करते हुए विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में स्थानीय जिला पंचायत सभागार में किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल उपस्थित रहे उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाजन के दौरान लोगों को हुए कष्टो और देश को हुए नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

साथ ही मुख्य अतिथि ने वीर बलदानियों को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किये इस अवसर पर नेहरू हाल में विभाजन की विभीषिका परआधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसको लोगों ने देखा और उसे दर्द को महसूस किया जो विभाजन के दौरान हमारे देशवासियों को महसूस करना पड़ा था इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि हम सब भारत माता की संतान हैं जब विदेशी आताताइयों द्वारा हमारे देश के टुकड़े किए गए थे तो वह सचमुच में बड़ा कष्टकारी था आजादी के पूर्व हुए विभाजन से देश को बड़ा नुकसान हुआ और इस विभाजन के बाद निर्मित हुए पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति का शिकार बनते हुए कई बार हमारे द्वारा दिए गए सम्मान को अपमानित किया आज पाकिस्तान समाप्त होने के कगार पर हो गया है लेकिन उसने अंतर्राष्ट्रीय हाथों में खेलना बंद नहीं किया। दूसरी तरफ हमने विभाजन के बावजूद कभी किसी को शत्रु नहीं माना तमाम कष्ट सहने के बाद भी हम वसुधैव कुटुंबकम के सर्वमान्य वाक्य पर चलते रहे राजेश शुक्ला ने विभाजन के दौरान अपने प्राणों को खोने वाले देशवासियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर सिधौली विधायक मनीष रावत भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे। माननीय मिश्रिख विधायक मनीष रावत जी, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी जी, सिधौली विधायक मनीष रावत जी, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, ब्लॉकप्रमुख खैराबाद अजय विश्वकर्मा , क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख विमल सिंह, जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर,रमेश भार्गव, रोहित सिंह, उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी,संजय मिश्रा, इंदु सिंह,नीरज वर्मा ,नैमिष रत्न तिवारी, सुधाकर शुक्ला ,करुणा शंकर त्रिपाठी, जिला मंत्री, विष्णु मौर्य, जया सिंह,सुनील मिश्रा, उदित बाजपाई,कार्यालय प्रमुख जितेंद्र मेहरोत्रा, आदि लोग उपस्थित रहे।
