सीतापुर। जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित पुरूष ओपन वर्ग, महिला ओपन वर्ग तथा नन्हे मुन्ने बच्चों की क्रास कन्ट्री रेस तरणताल से प्रारम्भ होकर बहुगुणा चैराहे से घूमकर तरणताल पर ही समाप्त हुई। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा अवस्थी, विशिष्ठ अतिथि सभासद प्रदीप गुप्त, समाजसेवी सिद्धार्थ, आयोजक प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी, ताईक्वांडो कोच सुरेन्द्र, तैराकी कोच देवेन्द्र ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों में अद्वितीय प्रतिभा दिखाने वाले शिवेन्द्र मौर्य, कृष्णम बाजपेई, अक्षांश विक्रम सिंह तथा अमरेन्द्र सिंह बाबुबली को वरिष्ठ साहित्य व हिंदी सभा के संस्थापक सदस्य उदय प्रताप त्रिवेदी ने पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि नेहा अवस्थी ने तरणताल के मुख्य द्वार सेस भवन तक इंटर लाकिंग सड़क व स्टेडियम में जिम के सौंदर्यीकरण कराये की घोषणा की। सभी प्रतिभागियों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुये प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद दिया। समय समय पर मेजर ध्यान चन्द्र स्टेडियम व तरणताल हेतु शासन प्रशासन से उसके उच्चीकरण करने हेतु अपनी संस्तुति भेजने का आश्वासन दिया। अंत में सभी उपस्थित प्रतिभागियों व अतिथियों को धन्यवाद संचालनकर्ता कोच सुरेन्द्र ने देकर कार्यक्रम का समापन किया।
