दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया गया अचीवर्स’ डे -2024
सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) सीतापुर में अचीवर्स’ डे – 2023-24 मनाया गया। जिसमें आज डीपीएस सीतापुर में एक समारोह आयोजित करके कक्षा प्री नर्सरी से 12 तक के अपने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य आर. के सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके उपरांत स्कूल के छात्र- छात्राओं द्वारा मधुर गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया और उसके बाद सम्मान समारोह हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्रधानाचार्य आर के सिंह ने कहा अचीवर्स डे 2024 न केवल अकादमिक सफलता का उत्सव है, बल्कि हमारे स्कूल के पोषण और गतिशील वातावरण का भी प्रमाण है।




सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य आर. के. सिंह, एच. एम. फरह़ इमाम, एच. एम. सविता सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एंव मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिन छात्र- छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए उन्हें भी पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावक अपने बच्चों को सम्मानित होते देखकर हर्ष एवं उल्लास से भर गये तथा उनके द्वारा समारोह की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
