अजान घरथनिया मार्ग के बीच में खड़े आवारा गोवंश
अजान खीरी। ब्लॉक कुम्भी क्षेत्र मे जिस ओर भी निकल जाइए सडको के बीचो बीच बेसहारा पशु बैठे व खडे दिखाई दे जाएगे।सडको पर बैठे या इधर उधर चलते ये पशु न सिर्फ यातायात मे बाधक बन रहे हैं।बल्कि क ई बार दुर्घटना के सबब भी बन रहे हैं।क ई बार इनके कारण लोगों की जान पर भी बन जाती है। बता दे कि जिन जुम्मेदारी अधिकारियों के पास इन पर नियंत्रण की जुम्मेदारी है।वह अपनी आखे मूदे बैठे है। सडको पर निकलने वाली जनता मुसीबत झेल रही है। यह स्थिति तब है। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बेसहारा पशुओ के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और सडको पर पशुओ को छोडने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आदेश दे चुके हैं। वही कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेसहारा पशुओं से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने संबंधित विभाग के अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बावजूद कांवड़ मार्ग पर आवारा पशु घूम रहे हैं। आवारा पशु कभी भी आपस में भिड़ जाते हैं। जिससे कांवड़ियों के साथ हादसे की आशंका बनी हुई है।
कांवड़ यात्रा शुरू होते ही डीएम ने कांवड़ मार्ग से आवारा पशुओं को हटाने के लिए पशु पालन विभाग सहित एसडीएम को निर्देशित किया था। कांवड़ मार्ग पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई थी। बावजूद इसके अजान घरथनिया गोला मार्ग सहित लगभग हर मार्ग पर बेसहारा पशुओं की भीड़ लगी रहती है। बेसहारा पशुओं की वजह से कांवड़ियों को परेशानी हो रही है। कांवड़िया संजीव, प्रदीप, आशीष, सर्वेश वर्मा,सहित तमाम काबडियो ने बताया कि जगह-जगह आवारा पशुओं के झुंड मौजूद हैं। आवारा पशुओं के हमले से कांवड़िये घायल भी हो सकते हैं और कांवड़ खंडित होने का खतरा भी बना रहता है।”
