ईओ रेणुका यादव की सक्रियता के चलते नगर पंचायत सिधौली में हटने लगा अतिक्रमण।
सीतापुर: मंगलवार को अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव की अगुवाई में तहसील रोड सिधौली पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान आज नगर पंचायत सिधौली में तहसील रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाते हुए जुर्माना वसूला गया। जिसमें सलमान गोविंद नगर, लकी जनरल स्टोर, आर्यन स्टेशनरी, मुन्ना स्टेशनरी, फुरकान चूड़ी स्टोर इत्यादि लोगों से कुल 2900 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

इस दौरान ईओ रेणुका यादव ने जानकारी देते हुए बताया अतिक्रमण के कारण रोड पर पैदल चलने वालो को काफी परेशानी होती है। जिसको देखते हुए अस्थायी अतिक्रमण को लेकर अभियान शुरू हो चुका है, नगर पंचायत सिधौली में जहां भी अतिक्रमण होगा, वहां कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर नगर पंचायत की ईओ रेणुका यादव समेत नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
