सीतापुर: प्रधानमंत्री जी द्वारा किये गये आहवान ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ के अंतर्गत आज नगर पंचायत सिधौली द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण जन अभियान 2024 में नगर पंचायत सिधौली के बहादुरपुर स्थित कबाड़ से जुगाड़ पार्क में वृक्षारोपण की शुरूआत की गई जिसमें अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव व नायाब तहसीलदार महोदया द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने कहा वृक्षारोपण मुख्यमंत्री योगी जी, उ०प्र० सरकार का महत्वकांक्षी कार्यकम है। हमारा यह लक्ष्य होना चाहिये कि जो वृक्षारोपण हुआ है, उसमें एक भी पौधा मरना नहीं चाहिये तथा उसकी पूरी देखभाल होनी चाहिये। वृक्षारोपण के इस आयोजन में नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण किया गया।
