लखनऊ: पशुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार व अन्याय के खिलाफ देश में कार्य करने वाले सक्रिय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा ग्रेटर नोएडा के रहने वाले राहुल शर्मा को संगठन का राष्ट्रीय महा मंत्री नियुक्त किया गया है वही एटा जनपद के अवधेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी से पशुओं पर हो रहे अत्याचार व न्याय के खिलाफ एक होकर संगठन को मजबूत बनाने व अपने पद का ईमानदारी से निर्वाहन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने के अपील की है।
