सर्वर का बहाना बना KYC अपडेट करने में लगाते हैं हफ्तो
सीतापुर: खैराबाद में एसबीआई की विनोरा शाखा स्थित बैंक में बैंक कर्मियों द्वारा KYC के नाम पर खाताधारकों को परेशान किया जाता है उक्त बैंक का आलम यह है की जो खाता धारक अपना KYC देता भी है तो उसका KYC बैंक की लापरवाही के कारण सर्वर का बहाना बताया जाता है जिसको लेकर खाता धारक और बैंक कर्मियों के बीच में विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रहती है और खाताधारक को समय पर भुगतान नहीं किया जाता है। खाता धारकों को बैंक के चक्कर लगाना पड़ता है। बैंक से पीड़ित एक खाताधारक ने बताया बैंक मैनेजर से जब परेशान खाता धारक द्वारा जानकारी मांगी जाती है तो खाताधारक को बैंक के चक्कर लगाना पड़ता है। पीड़ित खाता धारक आर के यादव ने बताया कि मेरे द्वारा बैंक मैनेजर से जब जानकारी मांगी कि मेरा खाता क्यों बंद कर दिया गया तो उसका जवाब दिया जाता है KYC की प्रक्रिया हेड ऑफिस से किया जाता है मेरे द्वारा खाता बंद नहीं किया जाता है। पीड़ित ने बताया कि बैंक में साल में दो बार KYC मांगी जाती है जिसे खाता धारकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है जिससे बैंक में काफी भीड़ लगती रहती है। पीड़ित ने मांग की है कि भारत सरकार एवं रिजर्व बैंक आफ इंडिया को प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेकर ठोस कदम उठाना चाहिए जिससे खाता धारकों को हो रही परेशानी का सामना न करना पड़े। खाराधारकों का भुगतान समय सीमा से किया जा सके ।
