उत्तर प्रदेश की जनता ने मोदी सरकार को सिखाया सबक संयुक्त किसान मोर्चा।

सीतापुर: किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संयोजक, चालक संघ अध्यक्ष पिंदर सिंह सिद्धू ने कहां जनता ने मोदी सरकार को सबक सिखा दिया। इस बार लोकसभा का चुनाव, किसान मजदूर नौजवान मध्यम वर्ग और आम जनमानस ने लड़ा‌। मीडिया के एग्जिट पोल में 400 पार लगभग सीट दिखाई थी। भाजपा के लोग 400 पार का गाना गा रहे थे आज चुनाव के बाद अब उनको एनडीए को केंद्र में सरकार बनाने के लिए NDA गठबंधन के साथी नीतीश कुमार एवं चंद्रबाबू नायडू के पैर पकड़ने पर रहे हैं।

सीतापुर से लोकप्रिय प्रत्याशी राकेश राठौर की जीत की खुशी पूरे लोकसभा क्षेत्र में है, धौरहरा सीट से प्रत्याशी आनंद भदौरिया को जीत के बाद भी शासन सत्ता में आखिरी वक्त में हराने की कोशिश की। लेकिन किसान मजदूर के संगठन एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के दबाव की वजह से आखिरकार अंतिम क्षणों में जीत घोषित कर सर्टिफिकेट देना पड़ा । वही खीरी की सीट से भाजपा प्रत्याशी किसानों के कातिल के पिता अजय मिश्रा टैनी को भी अब अपनी गलती का एहसास हुआ होगा क्योंकि सत्ता का नशा किसान मजदूर और पत्रकार साथियों ने उतार दिया। नव निर्वाचित सभी सांसदों से हम सब उम्मीद करते हैं कि किसानों मजदूरों नौजवानों की आवाज को संसद में उठाएंग। ‌अपने क्षेत्र के लिए हर संभव प्रयास करेंगे ताकि समर्थन देते वक्त हम सब ने जो संगठन के कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से वायदे किए वह निभा सके ।

Leave a comment