मुख्यमंत्री जन्मदिवस व पर्यावरण दिवस 1के उपलक्ष पर होगों कार्यक्रम
सीतापुर: भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी व भारत रत्न लोक नायक जय प्रकाशजी के द्वारा वर्ष-1974 में 5 जून को बिहार में छात्रों की समस्याओं के सम्बन्ध में स्टूडेन्ट फॉर डेमोक्रेसी नाम आन्दोलन शुरू किया गया था। उक्त आन्दोलन की ऐतिहासिक तिथि 05 जून 1974 के 50 वर्ष पूर्ण होने के सम्बन्ध में एक स्मृति कार्यक्रम आगामी 05 जून 2024 को स्थानीय सीतापुर नगर क्षेत्र में डा0 आबेडकर विचार मंच भारत एवं अखिल भारतीय विधिक छात्र परिषद भारत के संयुक्त तत्वाधान में किया जायेगा। यह जानकारी समाज सेवी दिनेश आबेडकर गॉधी उर्फ दिनेश कुमार जायसवाल ने देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम में वर्ष 1974 की छात्र आन्दोलन की स्मृतियों पर चर्चा व परिचर्चा की जायेगी कि किस प्रकार से 50 वर्ष पूर्व छात्र आन्दोलन हुआ था और कैसे करीब 05 लाख छात्र विहार प्रदेश के स्थान पटना में एकत्र हुए थे और देश की राजनैतिक स्थिति को बदलकर रख दिया था। उन्होनें बताया कि कार्यक्रम में 05 जून 2024 को छात्र आन्दोलन का स्वर्ण जयन्ती वर्ष के रूप में मनाया जायेगा तथा साथ ही व्यापक रूप से पर्यावरण दिवस का भी आयोजन किया जायेगा।
आंबेडकर गॉधी ने बताया कि उक्त दिवस पर नाथ सम्प्रदाय की पीठ गौरक्षनाथ पीठ के पीठाधीश्वर व मंहत एवं उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज का जन्मदिन धूम-धाम से कई कार्यक्रमों का आयोजन करके मनाया जायेगा। आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आमजन सामान्य व व्यापारी वर्ग, अधिवक्ता वर्ग, शिक्षक वर्ग, किसानों, मजूदरों महिलाओं, छात्रों आदि लोग उपस्थित रहेगा।
