सीतापुर (सिधौली): अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिधौली रेणुका यादव के आदेश पर जेष्ठ माह में आयोजित होने वाले भंडारों को जीरो वेस्ट इवेंट अभियान के तहत सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को ध्यान में रखते हुये नगर पंचायत सिधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आज सफलता पूर्वक पहला जीरो वेस्ट बड़ा मंगल भंडारा सम्पन्न हुआ जिसकी लोगों ने प्रशंसा की।

दूसरे भंडारे का जीरो वेस्ट इवेंट के आधार पर आयोजन बहादुरपुर में पड़ाव मैदान स्थित हनुमान मंदिर में सकुशल सम्पन्न हुआ। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में नगर पंचायत द्वारा पीने के पानी के टैंक, कूड़ा गाड़ी व सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया था।

ईओ रेणुका यादव ने बताया कि भंडारे में फलास्टिक प्लेटों की जगह पत्तल की प्लेटों का उपयोग किया गया। बाद में इन्ही पत्तलो से खाद बनाई जाएगी जो नगर पंचायत सिधौली के कबाड़ से जुगाड़ पार्क में बागवानी में उपयोग की जाएगी। इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित भंडारे में पहुच का निरिक्षण किया।
