राजा टोडरमल स्मारक समिति की मासिक बैठक हुई संपन्न।

सीतापुर: राजा टोडरमल स्मारक समिति ,एंव राजस्व सुरक्षा सेवादल की मासिक बैठक पुराना आरटीओ कार्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कचेहरी सीतापुर मे संपन्न की गई । मासिक बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा के द्वारा की गई l बैठक में संगठन के बिस्तार पर चर्चा की गई ,राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजयपुरी ने बैठक में कहा राजा टोडरमल पार्क में बंद पड़ी लाइब्रेरी को प्रशासन के द्वारा अभी तक खाली नहीं कराया गया है, बंद पड़ी लाइब्रेरी के अंदर एक वाटर कूलर समाजसेवी संस्था की तरफ से लगाया गया था ,जो उसी के अंदर बंद है गर्मी के मौसम में पानी की बहुत ही आवश्यकता है, अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से कोई भी कार्य पूरा नहीं किया गया । आचार संहिता समाप्त होने के बाद धरना प्रदर्शन किया जाएगा , वही बैठक में जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा ने कहा सीतापुर जिले के लहरपुर के राजा गांव में जन्मे राजा टोडरमल ने भू पैमाई मे अपनी महती भूमिका निभाई थी। जो बहुत ही गौरव की बात है, उन्होंने संपूर्ण जीवन भू पैमाइश प्रणाली में लगा दिया। राजा टोडरमल संस्था जनहित के लिए निष्पक्ष रूप से पीड़ितों को न्याय दिलाने का भी काम करती है ,बैठक में राजा टोडरमल स्मारक समिति संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी , जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा ,पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्रोहन सिंह चौहान ,जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा ,नगर प्रभारी खिलाड़ी शाह ,किसान एसोसिएशन जिला अध्यक्ष /मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार राव ,एडवोकेट अरुण कुमार राज , एडवोकेट पंकज सैनी , जितेन्द्र कुमार अख्तर, अंकित जायसवाल सहित गणमान्य उपस्थित स्थित रहे।

Leave a comment