मतदाता जागरूकता के लिए ईओ रेणुका यादव ने ई-रिक्शा किया रवाना।

सीतापुर(सिधौली): मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गुरूवार को अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने नगर पंचायत सिधौली में रेडिको कम्पनी के सहयोग से दो ई-रिक्शा को सिधौली तहसील से फीता काट कर रवाना किया ।

इस मौके पर ईओ रेणुका यादव ने कहा कि वोट डालकर लोग ज्यादा से ज्यादा लोकतंत्र को मजबूत करें और अपनी हिस्सेदारी बढ़ाए। सभी समाज के विभिन्न प्रकार के कार्य करने वाले व्यक्तियों का कर्तव्य है कि वे मतदान न करने वाले व्यक्तियों और परिवारों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर रेडिको कम्पनी के प्रबंधक, तहसीलदार सिधौली, नायाब तहसीलदार प्रथम, सहायक अभियंता बिसवां उपस्थित रहे।

Leave a comment