गौशाला में गायों के साथ मात्र समय बिताने से ही आपका मन तमाम तनाव से मुक्त हो जाता है: ईओ रेणुका यादव

सीतापुर: आज शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा नगर पंचायत सिधौली स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय स्वच्छ पेयजल एवं हरे चारे,भूसे, चोकर की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई केयरटेकर उपस्थित पाए गए सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

आपको बता दे ईओ रेणुका यादव अक्सर कान्हा गौशाला में गायो के साथ बेहद खूबसूरत पल बिताते हुए नजर आती है। जो दिल छु लेता हैं। ईओ रेणुका यादव अपनी कान्हा गौशाला की गायों से अथाह प्रेम करती हैं। ईओ रेणुका यादव कहती है कि गौशाला में गायों के साथ मात्र समय बिताने से ही आपका मन तमाम तनाव से मुक्त हो जाता है।

Leave a comment