निकाय कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण।
सीतापुर: मेरा आंगन मेरी हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत सिधौली में निकाय कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया ।

इस अवसर पर नगर पंचायत सिधौली की ईओ रेणुका यादव ने बताया कि वातावरण को शुद्ध करने के लिए नगर पंचायत में मेरा आंगन मेरी हरियाली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी नगर वासियों से अपील कि है इस गर्मी में अपने घर में एक पौधा अवश्य लगाए पौधे के साथ सेल्फी लेते हुए अपने सोशल मीडिया के साथ-साथ नगर पंचायत सिधौली को भी भेजें प्रथम 10 अच्छी प्रविष्टियों को नगर पंचायत सिधौली द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा । ईओ रेणुका यादव ने बताया कि मेरा आंगन मेरी हरियाली कार्यक्रम के पीछे शासन का उद्देश्य बदलते जलवायु परिवर्तन को देखते हुए आम नागरिक ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाये। जिससे हरियाली का वातावरण बने। जिससे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को आम जीवन पर कम किया जा सकें।
